नोएडा, जून 27 -- 23 जून को फेज-दो थाना क्षेत्र में शिव शक्ति एनक्लेव में हुआ हादसा नोएडा, संवाददाता। फेज-दो थाना क्षेत्र में पांच दिन पूर्व छत पर खेल रहे बच्चे के ऊपर पड़ोसी की दीवार गिर गई। मलबे में दबने से बच्चे की मौत हो गई। मृतक के पिता ने पड़ोसी पर भवन निर्माण कराते समय लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है。

घटना का विवरण बिहार के जिला बेगूसराय के पचवीर बाजार निवासी मोहम्मद सद्दाम ने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में शिव शक्ति एनक्लेव स्थित एक घर में किराए पर रहते हैं। वह मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घर के बरामदे में रविंद्र खारी का छह मंजिला घर बना हुआ है। सातवीं मंजिल पर चार फीट ऊंची ईंट की दीवार बिना किसी सहारे के खड़ी है। उसे खड़ा करने में कोई सावधानी नहीं बरती गई।

बच्चे की मौत की वजह जिस घर में वह रह...