उन्नाव, मार्च 26 -- बांगरमऊ। अलग-अलग दो घटनाओं दो मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मासूमों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया है। असल मे नगर के मोहल्ला घूरेटोला निवासी टिल्लू का सात वर्षीय पुत्र हिफ्जान छत पर खेल रहा था। अचानक वह छत के नीचे आ गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे यहां की सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत होने पर रेफर कर दिया गया। इसी तरह बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के ग्राम जहांगीराबाद में गुड्डू के चार वर्षीय पुत्र कृष्ण के ऊपर अचानक दरवाजा गिर गया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। सीएचसी के चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर बताकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.