पीलीभीत, जनवरी 13 -- पूरनपुर, संवाददाता। छत पर कपड़े सुखाने गई महिला पर अचानक बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। घबराहट में महिला छत से नीचे गिर पड़ी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई है। महिला को सीएचसी में उपचार के बाद जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया। कलीनगर निवासी महारानी पत्नी नन्हे लाल (40 वर्ष) मंगलवार दोपहर करीब दो बजे अपने घर की छत पर कपड़े सुखा रही थीं। इसी दौरान अचानक बंदरों का एक झुंड छत पर आ गया। बंदरों को देखकर महिला घबरा गईं और तभी एक बंदर ने उन पर हमला कर दिया। हमले से बचने की कोशिश में महिला संतुलन खो बैठीं और छत से नीचे आंगन में गिर पड़ीं। महिला के गिरने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल उन्हें उपचार के लिए पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.