पीलीभीत, जून 23 -- पीलीभीत। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम कैमोर निवासी लवप्रीत कौर ने पड़ोसियों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। थाना अमरिया में दर्ज कराई रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि 21 जून की शाम वह छत पर कपड़े सुखाने गई थीं। इस दौरान पड़ोस की प्रीति पत्नी लवप्रीत सिंह ने कथित रूप से गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर प्रीति, उसकी सास और लवप्रीत सिंह ने उनके साथ मारपीट की। थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि घायल का मेडीकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...