देवरिया, मार्च 18 -- मझौलीराज(देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। उपनगर मझौलीराज के चौबे टोला में बुधवार को एक महिला की छत से गिरकर मौत हो गई। महिला छत पर कपड़ा फैलाने गई थी। उसी दौरान पैर फिसलने से छत से नीचे गिर गई। मझौलीराज के चौबे टोला निवासी गुड़िया देवी (40) पत्नी मौनी पाण्डेय सुबह धुले कपड़े फैलाने छत पर गई थीं। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़ीं। उनकी चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। परिजन आनन-फानन में घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन पोस्टमार्टम कराने से इंकार करते हुए शव को अंतिम संस्कार के लिए घर लेकर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.