बाराबंकी, मार्च 22 -- बाराबंकी। दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बेमौसम बारिश ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। जगह-जगह जलभराव की समस्या सामने आ रही है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर कोतवाली क्षेत्र के पीरबटावन मोहल्ले में भी बारिश का असर देखने को मिला। यहां एक मकान की छत पर पानी भर गया था, जिससे मकान की दीवारों में सीलन आने लगी। स्थिति को देखते हुए गृहस्वामिनी शिखा मिश्रा पत्नी राजन शनिवार सुबह छत पर चढ़कर बंद नाली की सफाई करने लगीं।इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर पड़ीं। गिरने की आवाज और उनकी चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.