बलिया, फरवरी 27 -- नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के खरुआव गांव में गुरुवार की रात चोरों ने छत के सहारे घर के अंदर जाकर कमरे में रखे लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिए। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने स्थलीय निरीक्षण करने के बाद पीड़ित परिवार को थाना पर बुलाया। सूचना पर पहुंची नगरा थाने की पुलिस ने घर के आसपास तलाशी ली। खरुआव गांव निवासी रहमत अली का परिवार खाना खा-पीकर गुरुवार की रात सोने चला गया। इसी बीच किसी समय चोर घर के पीछे से छत के सहारे अंदर आ गए। कमरे में तीन बहुओं के जेवरात तथा नकदी को समेटने के बाद चोर आराम से चले गए। शुक्रवार की सुबह जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो हो-हल्ला मचाना शुरू किया। डायल 112 को सूचना दी गई। गांव वालों के साथ घर के आसपास खोजबीन शुरू की। घर से दो सौ मीटर की दूरी पर नहर में टूटे बक्से तथा बिख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.