फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 20 -- कायमगंज, संवाददाता।कोतवाली पुलिस ने पटवनगली में हुई सनसनीखेज चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी हुआ कैश और लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पकड़े गए। दोनों युवक पड़ोसी ही निकले, जिन्हें पैसों की सख्त जरूरत थी। पटवनगली मोहल्ला निवासी तंबाकू व्यवसाई बृजेश चंद्र शर्मा 16 अप्रैल को अपने परिवार के साथ पुत्र के घर जन्मदिन पार्टी में गए थे। इसी दौरान चोरों ने छत के रास्ते घर में प्रवेश कर अलमारी से नकदी और जेवरात पार कर दिए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। घटना के बाद शहर में हड़कंप मच गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल व उपनिरीक्षक अंकुर भाटी की टीम ने मुखबिर की सटीक सूचन...