प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 11 -- कुंडा, संवाददाता। छत के रास्ते घुसे चोरों ने घर में रखी नकदी, पीतल के कीमती बर्तन समेत हजारों रुपये का सामान समेट ले गए। कुछ दिन पहले भी चोर इसी घर से नकदी जेवरात आदि सामान समेट ले गए थे। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। नगर पंचायत कुंडा के शिवपुरम मोहल्ला निवासी वरुण कुमार त्रिपाठी के घर मंगलवार रात चोर छत के रास्ते भीतर पहुंचे। घर में रखे 10 हजार रुपये नकद, पीतल के कीमती बर्तन समेत हजारों रुपये का सामान समेट ले गए। घटना की जानकारी सुबह होने पर हड़कंप मच गया। कुछ दिन पहले भी उनके यहां चोर घुसे तो नकदी जेवरात समेत हजारों का सामान समेट ले गए थे। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। इंस्पेक्टर मनोज पांडेय ने कहा कि तहरीर मिली है। प्रथम दृष्टया चोरी की घटना संदिग्ध लग रही है। मामले की जांच की जा रही है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.