छत के रास्ते घुसे चोरों ने की लाखों की चोरी
गाजीपुर, जून 21 -- मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। मरदह थाना के हैदरगंज गांव में श्यामलाल राम के घर में छत के रास्ते घुसे चोरों ने कमरे में रखे बक्सों का ताला तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण, बीस हजार रुपए चोरी कर लिया। वारदात के दौरान कमरे के आसपास सो रहे परिवार के लोगों को चोरी की आहट भी नहीं लग सकी। सुबह जगने पर गृहस्वामी सहित परिवार के लोगों को चोरी की जानकारी हुई। श्यामलाल के घर के पास रात्रि में बारात आयी थी। देर रात्री तक लोग जगे थे। इसके बावजूद चोरी की घटना से सभी भयभीत है। घटना स्थल से थोड़ी दूरी पर स्थित नहर पर सुबह टूटे बक्शे पड़े हुए मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। श्यामलाल राम ने चोरी की घटना का प्रार्थना पत्र मरदह थाने में दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.