प्रयागराज, मई 15 -- थरवई के थानापुर पुलिस चौकी क्षेत्र के दामोदरपुर उर्फ तिवारीपुर गांव में गुरुवार की रात छत के रास्ते घर में घुसे चोर लाखों रुपये के आभूषण और रुपये समेट कर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने मौका मुआयना किया। दामोदरपुर उर्फ तिवारीपुर गांव निवासी दयाराम यादव का पूरा परिवार गुरुवार की रात बिजली नहीं होने के कारण छत पर सो रहा  था। चोर इसी का फायदा उठाकर छत पर चढ़ गए और सीढ़ी के सहारे घर के अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने बड़ी सफाई से कमरे में रखी आलमारी और बक्सों का ताला तोड़ा। उसमें रखे जेवर और रुपये समेट लिए। यह भी पढ़ें- छत के रास्ते घुसे चोर, उठा ले गए 30 लाख के जेवर सुबह करीब पांच बजे बहू श्वेता छत से नीचे उतरी। कमरे का सामान बिखरा और आलमारी खुली देखकर शोर मचाया। इस पर परिवार के सभी सदस्य छत से नीचे पहु...