छत के रास्ते घर में घुसे बदमाश, जेवरात-नकदी समेट ले गए
गंगापार, जून 6 -- हंडिया थाना क्षेत्र हरीपुर सीधवार गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर हजारों रुपये नकदी व कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, वहीं लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित शशि प्रकाश पांडेय पुत्र स्वर्गीय गिरजा शंकर पांडेय ने हंडिया थाने में दी गई तहरीर में बताया कि बीती रात अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में घुस गए। चोरों ने बड़े इत्मीनान से घर के अंदर रखे बाकस और अलमारी को खंगाल डाला तथा उसमें रखा हार, दो चैन, मांगी, नथिया, पेटी, छागल, झुमका, अंगूठी, हाथ फूल, मंगलसूत्र, हाथफूल, चूड़ी सहित अन्य आभूषण और 10 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार कुल लगभग 25 से तीस लाख तक की चोरी हुई है। उन्होंने बताया करी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.