इटावा औरैया, मार्च 8 -- लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम बसैयाहार में शनिवार रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और 70 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। रविवार सुबह घटना की जानकारी होने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है और डॉग स्क्वॉड टीम की भी मदद ली गई। ग्राम बसैयाहार निवासी महाराज सिंह पुत्र मूंगालाल तिवारी ने बताया कि उनके दामाद संजय पाठक उर्फ पल्लू की तबीयत खराब होने के कारण उनकी पत्नी रामकान्ती करीब एक सप्ताह पहले अपनी बेटी सुनीता के घर अटसू अजीतमल चली गई थी। वहीं, उनका बेटा राजीव तिवारी गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। वह भी शनिवार को बहन के यहां अटसू से लौटकर रात में घर आया था। रात में पुराने मकान के कमरों और गेट पर ताला डालकर परिवार के लोग पास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.