आजमगढ़, मार्च 18 -- फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मौना (दुर्वासा) गांव में मंगलवार की रात अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में घुस गए। लाखों के जेवर लेकर फरार हो गए। रात में ही परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई। परिजनों की सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने जांच की। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मौना गांव निवासी शीतला प्रसाद त्रिपाठी का एक मकान फूलपुर बाजार में है। मंगलवार की रात मौना स्थित घर पर उनकी बहू थी। वह अपने कमरे में सो रही थी। रात में पीछे से छत के रास्ते चोर घर में घुए गए। इसके बाद आलमारी तोड़ दी। घर में रखा बॉक्स लेकर गांव के सीवान में लेकर चले गए। इसके बाद कीमती कपड़े और जेवर लेकर फरार हो गए। रात में बहू उठी तो घर का दरवजा खुला देख उसके होश उड़ गए। कमरे में पहुंची तो सामान बिखरे हुए थे। आलमारी टूटी थी। बाक्स गायब था। परिजनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.