आजमगढ़, अप्रैल 11 -- जहानागंज। क्षेत्र के शाहपुर गांव में शुक्रवार की रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने हजारों का माल पार कर दिया। दुर्गा प्रसाद सिंह ने बताया कि उनके चाचा विनोद सिंह दिल्ली रहते हैं। घर में ताला बंद रहता है। चोर रात में छत के रास्ते घर में घुस गए। जेवर, पंखा, टुल्लू पंप, टीवी सहित अन्य सामान लेकर चले गए। शनिवार की शाम चार बजे घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को घटना से अवगत कराया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.