कन्नौज, जून 9 -- ठठिया संवाददाता। मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। जानकारी के अनुसार ठठिया थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव के डिब्बापुरवा निवासी राजेन्द्र पुत्र रामेश्वर अपने घर के बाहर सो रहे थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घर की छत पर सोए हुए थे। इसी दौरान पीछे बने शौचालय के सहारे चोर छत पर चढ़े और जीने के दरवाजे से घर के अंदर प्रवेश कर गए। यह भी पढ़ें- मल्लहचकिया में एक ही रात दो घरों से लाखों की संपत्ति चोरी चोरों ने राजेन्द्र के दोनों बहुओं की अलमारियों और सेफ के ताले तोड़कर सोने-चांदी के कीमती जेवरात व नगदी चोरी ...