छत के रास्ते घर में घुसे चोर, नकदी और जेवर पार
मैनपुरी, जून 25 -- थाना क्षेत्र के ग्राम लैगांव में 24 जून को दिनदहाड़े हुई चोरी की एक दुस्साहसिक वारदात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। चोरों ने बड़ी चालाकी से घर के मुख्य ताले को छुए बिना छत के रास्ते दाखिल होकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित सोनू सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह दिवाकर ने बताया कि वह रोज की तरह सुबह करीब 7:30 बजे मजदूरी करने सकरावा गए थे। शाम करीब 5:30 बजे जब वह घर लौटे, तो मुख्य दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। लेकिन अंदर जाने पर उनके होश उड़ गए। चोरों ने छत का जाल खोलकर घर के भीतर प्रवेश किया था। इसके बाद कमरे में रखा बक्सा तोड़कर उसमें रखे करीब 40 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के कीमती आभूषण और अन्य जरूरी सामान समेट ले गए। घटना का पता चलते ही पीड़ित ने तुरंत 1076 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। चोरी की खबर मिलते ही स्थानीय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.