छत के रास्ते घर में घुसे चोर, गहने व नकदी ले उड़े
कुशीनगर, जून 24 -- कुशीनगर। हाटा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकटिया लाला टोला गांव के बाहर बने एक मकान में बीती रात भीषण चोरी हो गई। घर में एक मात्र महिला मौजूद दी, जिसे चोरों ने उसके कमरे में ही बाहर से लॉक कर दिया था। बुधवार को सुबह ग्रामीण के आने पर उसने आवाज दी तब वह बाहर निकल सकी।चोर छत के रास्ते घर में घुस थे। परिजनों के अनुसार चोर सोने-चांदी के कई आभूषण और नकदी चुरा ले गए।बताया जा रहा है कि उक्त गांव के राजेश पुत्र रामचंद्र विदेश में रहकर नौकरी करता है। घर पर उसकी पत्नी रहती है। मंगलवार की देर रात वह एक कमरे सो रही तभी चोर छत के रस्ते घर में घुसे। चोरों ने घर में रखे बक्से को उठाकर कुछ दूर खेत में ले जाकर तोड़ा और कीमती सामान निकाल लिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर हाटा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.