मऊ, फरवरी 12 -- मऊ, संवाददाता। सरायलखंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत ताजोपुर बाबाकापुरा स्थित एक मकान में छत के रास्ते घुसकर चोर नगदी समेत 20 लाख रुपये से अधिक का सामान चुरा ले गए। घटना के बाबत परिजनों ने गुरुवार की शाम को थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दिया है। पुलिस मामले को लेकर जांच में जुटी हुई है। थाने में दी गई तहरीर के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहल्ला ताजपुर बाबाकापुरा निवासिनी पल्लवी पाण्डेय डाक विभाग में कर्मचारी है। बुधवार की देर रात गृहस्वामिनी की पुत्री भोजन करके अपनी मां के साथ कमरे में सो गई। गुरुवार की सुबह जगने पर मां-बेटी ने देखा कि अलमारी का ताला खुला हुआ है और उससे रखा लाखों का आभूषण चोरी हो गए हैं। घटना के बाबत पीड़ित परिजनों की शोरगुल मचाने पर काफी संख्या में आसपास के लोग एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पु...