विकासनगर, मार्च 13 -- बाबूबढ़ विकासनगर में अज्ञात ने घर में छत से घुसकर वहां से गहने चोरी कर लिए। तहरीर के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी ह। कोतवाली विनोद गुसांई ने बताया कि शुक्रवार को सुबह मधु पत्नी धमेंद्र निवासी बाबूगढ चुंगी ने तहरीर दी। बताया कि तड़के सुबह अज्ञात व्यक्ति छत के रास्ते उनके घर में घुस गया। इसके बाद उसने घर से दो जोड़ी चांदी की पायल, एक सोने का मंगलसूत्र व एक जोड़ी कान के टॉप्स चोरी कर लिए। घटना के वक्त घर के सभी सदस्य सोए हुए थे। कोतवाल ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोर की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.