बहराइच, अप्रैल 11 -- बहराइच, संवाददाता। शुक्रवार रात में एक किशोरी की परिजनों की डांट से नाराज किशोरी ने घर में छत के कुंडे में फंदा डाल कर खुदकुशी का प्रयास किया। भनक पाकर परिजनों ने आनन फानन में फंदा काट उसे मेडिकल कॉलेज लाए ।चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। नगर कोतवाली के नाजिरपुरा में फिजां (18) को किसी बात को लेकर शुक्रवार रात लगभग 9:45 बजे कहासुनी हुई। कुछ समय बाद कमरे में कुछ गिरने की आवाज पर परिजन कमरे में दौड़े। कमरे में छत के कुंडे से फंदे से फिजां लटकती छटफटा रही थी। परिजनों ने आनन फानन में फंदा काट उसे वाहन पर लाद मेडिकल कॉलेज लाए ।चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके चलते परिजनों में हाहाकार मच गया है। शनिवार दोपहर में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

हि...