एटा, मई 2 -- गांव खटिया में 11 हजार लाइन की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। घरवालों का आरोप है कि लाइन को हटाने के लिए कई बार विद्युत निगम को अवगत कराया है। मामले में कार्रवाई नहीं की गई। इससे महिला की करंट लगने से मौत हुई है। थाना जैथरा के गांव खटिया निवासी पप्पी देवी (34) पत्नी धर्मेन्द्र सिंह छत के ऊपर से 11 हजार की लाइन जा रही है। शनिवार शाम को किसी काम से छत पर गई थी। यह भी पढ़ें- पीड़ित परिवार से मिले पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष, दिया आश्वासन बताया जा रहा है कि महिला 11 हजार लाइन की चपेट में आ गई। करंट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। चीख की आवाज सुनकर घरवाले छत पर पहुंच और बिजली बंद कराई। सांस होने की आशंका ...