बस्ती, मार्च 26 -- बस्ती। छावनी थानाक्षेत्र के नटौवा गांव में निर्माणाधीन मकान की दीवार की तरी करते समय छत से गुजर रही हाईटेंशन (एचटी) लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, नटौवा निवासी श्रीकांत शुक्ला उर्फ रवीश (28 वर्ष), पुत्र जानकी शरण, निर्माणाधीन मकान में प्लास्टर कार्य के दौरान दीवार को भिगोने के लिए छत पर चढ़े थे। इसी दौरान पाइप से निकल रही पानी की बौछार ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन के संपर्क में आ गई, जिससे करंट की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गए।मौके पर मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक युवक बुरी तरह झुलस चुका था। परिजन आनन-फानन में उसे सीएचसी विक्रमजोत ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि गांव के बीचों-बीच छतों के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन को लेकर पहले भी शिकायत...