छपरा, मार्च 19 -- मशरक, एक संवाददाता। मशरक प्रखंड क्षेत्र के गंगौली गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां मकान की छत की सेंटरिंग के दौरान एक राजमिस्त्री छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन व स्थानीय लोगों की मदद से उसे अचेत अवस्था में तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मशरक लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान इसुआपुर थाना क्षेत्र के निवासी योगेंद्र राय उर्फ भेला राय के 35 वर्षीय पुत्र संजय राय के रूप में हुई है। बताया जाता है कि गंगौली गांव निवासी रफीक अंसारी के मकान की छत की सेंटरिंग का कार्य चल रहा था, इस दौरान काम करते समय संतुलन बिगड़ने से संजय राय छत से नीचे गिर पड़े।घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी सुनैना देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव ...