हमीरपुर, फरवरी 24 -- राठ, संवाददाता। कस्बे के चरखारी रोड स्थित विद्युत पावर हाउस के सामने निर्माणाधीन मकान में छत की ढलाई करते समय शटरिंग गिरने से ठेकेदार की दबकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि काम में लगे अन्य मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से मलबा हटाकर शव को बाहर निकाला। ठेकेदार की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कस्बे के अतरौलिया मोहल्ला निवासी जयसिंह अहिरवार ने बताया कि उसका 38 वर्षीय पुत्र अरविंद पेशे से राजमिस्त्री का काम करता था। जिसने चरखारी रोड स्थित विद्युत पावर हाउस के सामने औंता गांव निवासी अरुण कुमार गुप्ता का मकान बनाने का ठेका लिया था। मंगलवार को अरविंद निर्माणधीन मकान की छत की ढलाई करवा रहा था। छत पर ऊपर से दबाव होने के कारण उसका पुत्र नीचे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.