सिद्धार्थ, फरवरी 28 -- सकारपार, हिन्दुस्तान संवाद। खेसरहा थाना क्षेत्र के महुई नानकार गांव के टोला शेखडीह में एक युवती का शव संदिग्ध परस्थितियों में छत की कुंडी से साड़ी के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे दिया। महुई नानकार गांव के टोला शेखडीह निवासी रंगीता (19) पुत्री राम सुभग का गुरुवार देर शाम घर के कमरे में छत की कुंडी के सहारे साड़ी से लटकता शव मिला। जिस समय घटना हुई मृतका की मा निर्मला घर पर मौजूद नहीं थी। वह सकारपार चौराहे पर दवा लेने गई थी। मृतका के पिता को फालिज मार दिया है इससे वह घर के बाहर बने टिन शेड में रहते हैं। घटना के समय वह वही थे। जब मां दवा लेकर आई तब घर का चैनल बंद था। चैनल खोलकर अंदर गई तो कमरे में देखा कि बेटी रंगीता का शव कमरे में छत की कुंडी के सहारे साड़ी से ...