छत की एस्बेस्टस तोड़ घुसे चोर, घर से लाखों की चोरी
हजारीबाग, मार्च 25 -- चौपारण, प्रतिनिधि । चैथी रोड स्थित कात्यायनी मंदिर के समीप एक घर में चोरों ने लाखों के जेवरात और नकदी की चोरी। बताया जाता है कि घरवाले घर से बाहर थे। चोरों ने घर की छत पर लगा एस्बेस्टस तोड़कर भीतर प्रवेश किया और बड़े आराम से वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित राजेश राम का परिवार लगभग एक सप्ताह बाद जब वापस घर लौटा, तो मुख्य दरवाजा खोलते ही अंदर का नजारा देख दंग रह गया। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी और बक्से के ताले टूटे हुए थे। राजेश राम की पत्नी ने बताया कि चोरों ने आलमारी में रखे चांदी के जेवरात चोरी कर लिए हैं। घर में रखे 20 हजार रुपये नकद भी गायब हैं। घटना की सूचना मिलने मिलते ही मौके पर पहुंची चौपारण पुलिस ने जाँच पड़ताल शुरू की। ग्रामीणों ने कात्यायनी मंदिर जैसे व्यस्त और आबादी वाले क्षेत्र में चोरी की वारदात से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.