एटा, अप्रैल 13 -- मारहरा। मोहल्ला कम्बोह में रविवार दोपहर छत का प्लास्टर गिर गया। मासूम समेत तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।दुर्घटना रविवार दोपहर करीब एक बजे क है। मोहल्ला कम्बोह निवासी राजेश की पत्नी काजल, 12 वर्षीय बेटी राधिका और पांच वर्षीय बेटा देव अपने घर के कमरे में लेटे हुए थे उसी समय छत के प्लास्टर का एक बड़ा हिस्सा टूटकर तीनों के ऊपर गिर गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को कमरे से बाहर निकाला। उन्हें तुरंत एक स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए। मां काजल, बेटी राधिका और बेटे देव को सिर और हाथों में चोटें आई हैं। घायल काजल ने बताया कि घर का काम खत्म करने के बाद वह अपने बच्चों के साथ कमरे में आराम कर रही थीं, उसी समय हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि मकान करीब 1...