छत काटकर घर में घुसे बदमाश, बंदूक की नोक पर कारीगर को बंधक बना ले गए 30 किलो चांदी
मुख्य संवाददाता, अप्रैल 19 -- यूपी के आगरा में नगला छदामी (एत्मादुद्दौला) स्थित मंगल विहार कालोनी में शुक्रवार देर रात चांदी कारीगर के घर नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोला। चोरों की तर्ज पर बदमाश पहले छत काटकर अंदर आए। गृहस्वामी को तमंचे के बल पर बंधक बनाया। दरवाजे खोलकर तीन साथी और अंदर बुला लिए। बदमाश घर में रखी करीब 30 किलोग्राम चांदी ले गए। पुलिस इस मामले को चोरी का बता रही है। चांदी कहां से आई, इसे लेकर भी कारीगर से कई घंटे तक पूछताछ हुई। पुलिस कई पहलुओं से जांच कर रही है। वहीं इलाके में हल्ला है कि डकैती पड़ी है। घटना मध्यरात्रि के समय की है। मंगल विहार कालोनी रेलवे लाइन के किनारे है। दो मंजिला मकान में राधेश्याम और उनके बेटे रामदत्त व संजय निषाद के परिवार रहते हैं। रामदत्त और संजय की पत्नियां सगी बहनें हैं। दोनों बहनें अपने बच्चों के सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.