सराईकेला, जून 25 -- सरायकेला। सरायकेला स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर और धर्मशाला परिसर में छत्र पूजा और यज्ञ हवन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और उनकी पत्नी मीरा मुंडा ने सपरिवार शामिल होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कार्यक्रम में उपस्थित पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार और शंख ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। पंडितों ने पूरे विधि-विधान के साथ अनुष्ठान संपन्न कराया। यज्ञ-हवन के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण भी किया गया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु, मंदिर समिति के सदस्य और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...