अंबेडकर नगर, सितम्बर 5 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। छत्रपति शिवाजी महाराज को देश के सर्वोच्च "राष्ट्रीय प्रेरणा स्तम्भ" के रूप में आधिकारिक मान्यता दिए जाने की मांग उठाई गई है। इस संबंध में जिले के विक्रान्त गुप्ता (विक्रान्त सनातनी) ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी अम्बेडकरनगर के माध्यम से प्रार्थना-पत्र भेजा है। प्रार्थना-पत्र में कहा गया है कि सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत प्राप्त जानकारी के अनुसार महात्मा गांधी को सम्मान के तौर पर "राष्ट्रपिता" कहा जाता है, लेकिन इस संबंध में भारत सरकार द्वारा कोई आधिकारिक आदेश, निर्देश अथवा राजपत्र अधिसूचना जारी नहीं की गई है। विक्रान्त गुप्ता ने अपने पत्र में कहा कि देश की युवा पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति, सुशासन, स्वाभिमान और संप्रभुता की भावना को मजबूत करने के लिए हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक...