बुलंदशहर, जुलाई 7 -- दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा होटल मन्नू महाराजा में छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन, व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार के संस्थापक डॉ आशीष गौतम महाराज रहे। कार्यक्रम में विधायक लक्ष्मीराज सिंह , संजीव गौर , त्रिवेश गुप्ता , सुरेश शर्मा, अरविंद दीक्षित एवं पिंकी वोहरा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का स्वागत इस अवसर पर आरके एजुकेशनल स्कूल के प्रबंधक अंशु शर्मा, रवि शर्मा एवं अभिषेक शर्मा व प्रधानाचार्य निधि गोयल ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। मुख्य अतिथि डॉ आशीष गौतम महाराज ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज केवल एक महान योद्धा ही नहीं, बल्कि आदर्श प्रशासक, कुशल रणनीतिकार,...