मुजफ्फरपुर, अप्रैल 3 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। धर्मरक्षा अभियान समिति के तत्वावधान में स्टेशन रोड स्थित जिला परिषद मार्केट कार्यालय में छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि मनाई गई। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सोहन प्रसाद ने एवं संचालन संयोजक अजय कुमार ने किया। सभी ने शिवाजी महाराज की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं देश के लिए किए गए उनके कार्यों को याद किया। मौके पर डॉ. बैद्यनाथ प्रसाद, डॉ. विमलेश्वर प्रसाद विमल, आलोक श्रीवास्तव, दिलीप कुमार, गणेश प्रसाद, अक्षय कुमार, आयुष कुमार, अमित कुमार, आशीष कुमार, मदनलाल प्रसाद, दिनेश दास, विनय मिश्र, अंकिता कुमारी थी। धन्यवाद अमरनाथ प्रसाद ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...