लखनऊ, अगस्त 1 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता आगरा में कोठी मीना बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज का भव्य स्मारक बनाने में महाराष्ट्र सरकार यूपी की मदद करेगी। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने शनिवार को मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की और स्मारक के लिए सहयोग मांगा। जिस पर उन्होंने पूरा सहयोग दिए जाने का भरोसा दिलाया।

स्मारक का महत्व उन्होंने महाराष्ट्र के सीएम को बताया कि आगरा स्थित कोठी मीना बाजार छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़ा एक ऐतिहासिक स्थल है। जयपुर राज परिवार के राजस्व अभिलेखों व अध्ययन के आधार पर यह तथ्य सामने आया है कि मिर्जा राजा जय सिंह के पुत्र राम सिंह के आवासीय परिसर में ही औरंगजेब ने छलपूर्वक छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके पुत्र को नजरबंद किया था। अपनी अद्वितीय रणनीति, साहस व बुद्धिमत्ता के ब...