सोनभद्र, जून 26 -- सोनभद्र, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शुक्रवार को छत्रपति शाहू महाराज की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि छत्रपति शाहू महाराज सामाजिक क्रांति के अग्रदूत और आधुनिक भारत के प्रमुख समाज सुधारकों में से थे। उन्होंने शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए तथा सामाजिक समानता और आरक्षण की अवधारणा को मजबूती प्रदान की। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- सपा ने मनाई छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास...