मऊ, जून 26 -- मऊ, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में शुक्रवार को छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती मनाई गई। आयोजित कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने छत्रपति शाहू जी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने कहा कि छत्रपति शाहू जी महाराज ने ऐसे समय में सामाजिक न्याय की शुरुआत की, जब इसकी कोई कल्पना भी नहीं करता था। उन्होंने अपने राज्य में सभी लोगों को बराबरी का अधिकार और शिक्षा का अवसर दिया। समाज में फैली ऊंच-नीच की सोच को खत्म करने के लिए उन्होंने कई अहम फैसले लिए। यह भी पढ़ें- सपाइयों ने मनाई छत्रपति शाहू महाराज की जयंती विधायक राजेन्द्र राम ने कहा कि शाहू जी महाराज का जीवन सभी लोगों को बराबरी, शिक्ष...