गया, जनवरी 24 -- शेरघाटी के एसडीओ ने शनिवार को गया जिले के डुमरिया प्रखंड के गोटीबांध गांव पहुंचकर छत्तीसगढ़ हादसे के पीड़ितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी। एसडीओ मनीष कुमार ने बताया कि छह मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये और दो घायलों को पचास-पचास हजार रुपये चेक के जरिए उपलब्ध कराए गए। पाठक अवगत हैं कि गुरुवार की सुबह छत्तीसगढ़ के बकुलाही इलाके की एक लोहा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के कारण डुमरिया के गोटीबांध गांव के छह मजदूरों क्रमश: सुंदर भुइयां, राजदेव भुइयां, श्रवण भुइयां, विनय भुइयां, जितेंद्र भुइयां और बदरी भुइयां की एक साथ मौत हो गई थी। शुक्रवार को मजदूरों के शव गांव में पहुंचे थे। हादसे की खबर मिलने पर सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को ही पीड़ित परिवारों को बिहार सरकार की ओर से आर्थिक मदद उपलब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.