सिमडेगा, मार्च 5 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अमितेंद्र किशोर प्रसाद बुधवार को सिमडेगा पहुंचे। परिसदन भवन में डीसी कंचन सिंह ने न्यायमुर्ति का स्वागत किया। और उन्हें होली पर्व की शुभकामना भी दी। न्यायमुर्ति ने भी डीसी एवं जिलेवासियो को होली की शुभकामना देते हुए जिले के गौरवशाली समाजिक सौहार्द की मिसाल को कायम रखने की बात कही। विदित है कि न्यायमुर्ति अमितेंद्र किशोर प्रसाद का पैतृक आवास भी सिमडेगा ही है। और अपने परिजनों के साथ होली का पर्व मनाने के लिए वे सिमडेगा पहुंचे थे। इधर शहर के कई लोगों ने भी हाईकोर्ट जज से मुलाकात कर उन्हें होली की शुभकामना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...