राजन शर्मा, मार्च 2 -- छत्तीसगढ़ सदन की कैंटीन संचालक अनुरूप गुप्ता की हत्या के मामले में पुलिस ने महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला राखी का लिव इन पार्टनर हैप्पी इस हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता है। महिला ने फोन कर अनरूप गुप्ता को अपने घर पार्टी के लिए बुलाया था। जहां आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर उसके साथ लूटपाट की और फिर पैसे न देने पर उसकी हत्या की दी। आरोपियों ने उसके शव के टुकड़े किए और फिर तीन बैग में भरकर वृंदावन स्थित यमुना नदी में फेंक दिया।छत्तीसगढ़ सदन में कैंटीन चलाता था आरोपी पुलिस ने चारों आरोपियों हैप्पी, राखी, भूपेन्द्र और बलराम को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि 48 वर्षीय अनरूप गुप्ता द्वारका सेक्टर 14 स्थित राधिका अपार...