छत्तीसगढ़ मौसम अपडेटः 11.4 डिग्री तक गिरा पारा, बढ़ने लगा है ठंड का प्रभाव
रायपुर, नवम्बर 15 -- छत्तीसगढ़ में तापमान गिरने से ठंड का प्रभाव बढ़ने लगा है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज गई है। राज्य के दस जिलों में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। सरगुजा में सबसे कम 11.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग से रविवार को प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के उत्तरी हिस्सों के साथ मैदानी और दक्षिणी क्षेत्रों में भी रात के समय ठंड बढ़ रही है। सरगुजा के अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। बलरामपुर-रामानुजगंज में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री और बालोद में 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह भी पढ़ें- उन्हें लोकतंत्र के बारे में बात क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.