रायपुर, जून 26 -- छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार ने गुरुवार को 5 सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति के गठन की अधिसूचना जारी कर दी। यह समिति राज्य में UCC लागू करने के लिए कानूनी ढांचे का अध्ययन करेगी, मसौदा (ड्राफ्ट) तैयार करेगी और सरकार को अपनी सिफारिशें सौंपेगी। समिति की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई करेंगी। हालांकि, इसका कांग्रेस ने विरोध किया है। जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी। राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, समिति विवाह, तलाक, भरण-पोषण, उत्तराधिकार, गोद लेने और अन्य व्यक्तिगत कानूनों से जुड़े विषयों का अध्ययन करेगी। इसके बाद छत्तीसगढ़ के लिए समान नागरिक संहिता का प्रारूप तै...