बलरामपुर, फरवरी 17 -- छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक बुजुर्ग व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने क्षेत्र के एसडीएम करुण डहरिया समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वहीं, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे प्रशासनिक आतंकवाद कहते हुए राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। बलरामपुर के एसपी वैभव बैंकर ने सोमवार को बताया कि जिले के कोरंधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हंसपुर गांव के करीब राम (62) उर्फ रामनरेश की हत्या के आरोप में पुलिस ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और कुसमी क्षेत्र के एसडीएम करुण डहरिया तथा तीन अन्य विक्की सिंह उर्फ अजय प्रताप सिंह, मंजीत कुमार यादव और सुदीप यादव को गिरफ्तार कर लिया है। यह भी पढ़ें- हरियाणा से जाकर छत्तीसगढ़ में खेल, GATE के कैंडिड...