रायपुर, जनवरी 14 -- छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में शीतलहर का दौर देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर की तरफ से बताया गया है कि अगले दो दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन फिर धीरे-धीरे पारा गिरेगा। अंबिकापुर में रात का तापमान पांच डिग्री से नीचे पहुंच गया था। ऐसे में अनुमान लगाया गया है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री तक जाने के आसार हैं।बीते 24 घंटे में कहां-कितना तापमान बीते 24 घंटों की बात करें तो दुर्ग में अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। यहां 30.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं अगर न्यूनतम तापमान की बात करें तो अंबिकापुर में 4.9 डिग्री सेल्सियस सबसे कम पारा दर्ज किया गया। अन्य इलाकों की बात करें तो रायपुर में अधिकतम 27.1, जगदलपुर में 29.7, बिलासपुर में 27, राजनांदगांव में 28 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.