कांकेर, मई 20 -- छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक में विकास के काम नहीं होने और फंड नहीं मिलने से नाराज होकर 27 सरपंचों ने इस्तीफा दे दिया है। स्थानीय संघ का दावा है कि सभी 56 सरपंचों और एक जिला पंचायत सदस्य ने मिलकर इस्तीफा दिया है। ये जनप्रतिनिधि 18 मई से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। उनका आरोप है कि पिछले एक साल से प्रशासन ने गांवों में सड़क, पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए कोई फंड जारी नहीं किया है जिससे वे ग्रामीणों से किए वादे पूरे करने में पूरी तरह असमर्थ हैं। एक दिन पहले ही कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने भी फंड के मुद्दे को लेकर सवाल उठाए थे। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक में 27 ग्राम पंचायतों के प्रमुखों ने यह आरोप लगाते हुए रिजाइन कर दिया कि उनके इलाकों में विकास के कामों को मं...