रायपुर, अक्टूबर 24 -- Chhattisgarh Weather Forecast: छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इसके बाद 27 अक्टूबर से प्रदेश में बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा निम्न दबाव का क्षेत्र मजबूत होकर चक्रवात में बदल सकता है। मौसम विभाग से शनिवार सुबह मिली जानकारी के मुताबिक, 28 और 29 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने का अनुमान है। इस बीच प्रदेश के तापमान में भी बदलाव देखने को मिलेगा। अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के आसार हैं। इससे सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस हो सकती है। फिलहाल प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है जिससे आने वाले दिनो...