रायपुर, नवम्बर 2 -- छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान मुरासु के कारण 3 दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग ने 3 और 4 नवंबर तक छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम के खराब रहने के दौरान छत्तीसगढ़ में तेज हवाएं चलेंगी। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।कल आंध्र प्रदेश के तट को करेगा पार मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, भीषण चक्रवाती तूफान मुरासु 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और सोमवार रात 11:30 बजे से मंगलवार को सुबह 4 बजे के बीच ओंगोल के पास, नेल्लोर और नरसापुर के बीच एक भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट को पार करने की संभा...