बिलासपुर, अप्रैल 8 -- छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने एक बड़ा अपडेट दिया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने कहा है कि 8 से 10 अप्रैल के बीच रद्द की गई 12 पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को फिर से शुरू कर दिया है जिससे रायपुर, बिलासपुर और गोंदिया रूट के यात्रियों को राहत मिलेगी। अकलतरा स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण ये ट्रेनें बंद थीं जो अब अपने तय समय पर चलेंगी। इसके साथ ही गर्मी के लिए पटना-चर्लपल्ली और तिरुपति-रक्सौल जैसी समर स्पेशल ट्रेनें भी चलेंगी। हालांकि 11 से 27 अप्रैल के बीच कुछ ट्रेनें अभी भी रद्द रहेंगी।12 पैसेंजर रद्द ट्रेनें फिर शुरू दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने कहा है कि 8 से 10 अप्रैल के बीच रद्द 12 पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को दोबारा चालू कर दिया है। फैसले से रायपुर, गेवरारोड, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा ...