रायपुर, अगस्त 12 -- Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक मानसूनी गतिविधियों में अपेक्षाकृत कमी रहने की संभावना है। इस दौरान तेज बारिश की रफ्तार थमने और दिन में धूप निकलने से उमस लोगों को परेशान कर सकती है। हालांकि बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से और पश्चिमी बंगाल तट के आसपास सक्रिय हो रहे नए साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से 13 से 15 अगस्त के बीच प्रदेश में बारिश की गतिविधियां दोबारा तेज होने के आसार हैं।आज कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग (IMD) के अनुसार बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। दोपहर से शाम के बीच कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश अथवा बौछारें पड़ सकती हैं। मानसून ट्रफ के आगे बढ़ने के कारण फिलहाल भारी बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आने की संभावना है।इन 16 जिलों में भारी बारिश क...