रायपुर, जुलाई 12 -- छत्तीसगढ़ में मॉनसून की रफ्तार सुस्त होने से 1 जून से 11 जुलाई तक सामान्य से कम बारिश हुई है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश के लिए बादलों की आवाजाही देखी जा रही है लेकिन जोरदार बारिश नहीं हो रही है। बीते 24 घंटों के दौरान ही राज्य अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। सरगुजा संभाग में बारिश का प्रभाव अधिक देखा गया। मौसम विभाग ने राज्य में 13 जुलाई से एकबार फिर बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई है।इन जिलों में बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर और जशपुर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।कई स्थान...