रायपुर, अक्टूबर 6 -- छत्तीसगढ़ में बड़ी सियासी लामबंदी देखी जा रही है। राज्य में भाजपा और कांग्रेस के विकल्प के रूप में तीसरा राजनीतिक मोर्चा बनाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। रायपुर में आयोजित एक बैठक में BSP, जीजीपी, जेसीसी, भीम आर्मी और हमर राज पार्टी समेत करीब 50 क्षेत्रीय दलों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इसमें साझा रणनीति, सीट शेयरिंग और घोषणा पत्र के ब्लूप्रिंट पर चर्चा हुई। अब 28 अक्टूबर की अगली बैठक में मोर्चे के नाम और रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।सियासी विकल्प तैयार करने पर मंथन बैठक बेहद गोपनीय तरीके से रायपुर के एक निजी होटल में रविवार को हुई। गोपनीय बैठक में करीब 50 क्षेत्रीय राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न मोर्चों के प्रतिनिधियों ने एक मंच पर आकर छत्तीसगढ़ में साझा सियासी विकल्प तैयार करने पर...